Visitors online: 002

अभिनेता जितेन्द्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने की आत्महत्या

Home » Headlines

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के चचेरे भाई नितिन द्वारकादास कपूर ने एक इमारत से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है | अवसाद को लेकर उनका इलाज चल रहा था |
 
पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय नितिन ने अंधेरी (पश्चिम) स्थित छह मंजिला इमारत की छत से दोपहर के वक्त छलांग लगाई, जहां वे रहा करते थे | पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे ने बताया कि नितिन पिछले 18 साल से बेरोजगार थे | उनका परिवार हैदराबाद में रहता है और वह अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे |
 
उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था | मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है | दुर्घटनावश मौत का मामला वरसोवा पुलिस थाना में दर्ज किया गया है | आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है |
 
नितिन तेलुगु फिल्मों के निर्माता और बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा के पति थे | बताया जाता है कि नितिन ने 1985 में अभिनेत्री जयासुधा से शादी की थी | हाल ही में एक साक्षात्कार में जयासुधा ने कहा था कि वे नितिन को पहले दिन से ही पसंद करती थीं | लेकिन यह पहली नजर वाला प्यार नहीं था | हालांकि, वे उसका साथ पहले दिन से ही पसंद करती थीं | नितिन और जयासुधा के दो बच्चे हैं |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links