|
|
कांग्रेस प्रवक्ता और राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी ही पार्टी को ही निशाने पर ले लिया । उनके ताजा ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की | शर्मिष्ठा ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी के नाम के आगे श्री तो जोड़ना ही चाहिए क्योंकि वह भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं |
दरअसल मामला यह है कि कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था| इस ट्वीट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की 1985 की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की गई थी | इस फोटो के कैप्शन में राजीव गांधी के नाम के आगे श्री लगाया गया था, लेकिन प्रणब मुखर्जी के नाम के आगे श्री नहीं लगाया गया था |
इसे लेकर शर्मिष्ठा नाराज हो गईं और ट्वीट के जरिए अपनी नराजगी जाहिर की| शर्मिष्ठा ने ट्वीट करते हुए लिखा, कम से कम इतनी शालीनता तो दिखाएं कि प्रणब मुखर्जी के नाम के आगे श्री लगाएं, वह भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं | शर्मिष्ठा की इस नाराजगी के बाद कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से पहले इस ट्वीट को डिलीट किया गया और फिर बाद में प्रणब मुखर्जी के नाम के आगे श्री लगाया गया |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|