Visitors online: 004

दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी और अन्य खिलाडी, विजय हजारे ट्रॉफी का मैच स्थगित

Home » Headlines

दिल्ली के द्वारका स्थित वेलकम होटल में लगी आग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व अन्य खिलाड़ि बाल-बाल बच गए, इस आग में इन खिलाड़ियों व झारखंड के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किट जलकर राख हो गई |
 
होटल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धोनी समेत अन्य खिलाड़यों को सुरक्षित निकाल लिया | दिल्ली दमकल विभाग को आग की सूचना आज (शुक्रवार) सुबह 6.30 बजे मिली |
 
सूचना पर पहुंची दमकल की 30 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद होटल के अंदर लगी आग पर काबू पा लिया । बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन धोनी समेत सभी खिलाड़ियों की किट जलकर राख हो गए |
 
गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्‍टार प्‍लेयर महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए इस समय राजधानी दिल्‍ली में हैं | प्रतियोगिता में वे झारखंड की कप्‍तानी कर रहे हैं | विजय हजारे ट्रॉफी यह सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को झारखंड और बंगाल की टीमों के बीच पालम ग्राउंड पर खेला जाना था लेकिन मैच अब टाल दिया गया है । बंगाल टीम का नेतृत्‍व मनोज तिवारी और झारखंड टीम का नेतृत्‍व एमएस धोनी के पास है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links