Visitors online: 004

यूपी चुनाव के नतीजों पर PM मोदी ने दिया रवि शास्त्री के ट्वीट का शानदार जवाब

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे कड़े मुकाबले के बाद आखिरी पल पर जीत देने वाले नहीं रहे | पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की ओर से ट्विटर पर दिए गए एक बधाई संदेश के जवाब में मोदी ने यह बात लिखी |
 
शास्त्री ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली शानदार जीत के लिए बधाई | नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने बंदूक की गोली (ट्रेसर बुलेट) की तरह 300 का आंकड़ा पार किया ।" 
 
इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, "धन्यवाद! उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे कड़े मुकाबले के बाद आखिरी पल पर जीत दिलाने वाले नहीं रहे | लेकिन आखिरकार लोकतंत्र असली विजेता साबित हुआ | गौरतलब है कि मोदी ने अपने ट्वीट में अंग्रेजी मुहावरे "गो डाउन टू दि वायर" का इस्तेमाल किया था | इस मुहावरे का इस्तेमाल क्रिकेट में तब किया जाता है जब जीत-हार का फैसला आखिरी ओवर में होता है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links