Visitors online: 003

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर कर रहे हैं प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की तैयारी

Home » Headlines

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को अभी साल भर भी नहीं हुआ और संजय कपूर तीसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं | मीडिया सूत्रों की माने तो संजय अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से संग शादी रचाने जा रहे हैं |
 
मीडिया सूत्रों के मुताबिक संजय कपूर तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं | बताया जा रहा है कि ये जोड़ा अप्रैल के महीने में न्यूयॉर्क में शादी करेगा | शादी के बाद एक सिविल सेरेमनी होगी जिसमें कि परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे |
 
गौरलतब है कि करिश्मा और संजय ने 13 साल पहले शादी की थी | दोनो के दो बच्चे भी हैं । संजय पहले से ही तलाकशुदा थे और मीडिया में संजय के अफेयर को लेकर भी खबरे आती रहीं | काफी समय से अलग रहने के बाद संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया |
 
गौरतलब है कि संजय कपूर की पहली पत्नी थीं नंदिता महतानी | लेकिन करिश्मा कपूर से शादी करने के लिए उन्होंने नंदिता को तलाक दे दिया |
 
तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली थी | लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही संजय का दिल एक मॉडल पर आ गया | प्रिया सचदेव नाम की इस मॉडल के साथ संजय को अक्सर देखा जाता रहा है.कहा जाता है कि इसी मॉडल की वजह से संजय कपूर करिश्मा से अलग हुए |
 
संजय कपूर की ये तीसरी शादी होगी, जबकि प्रिया सचदेव दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी | इससे पहले उन्होंने भारतीय अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की थी | विक्रम और प्रिया की रॉयल शादी मीडिया की सुर्खियां में छाई थी |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links