Visitors online: 004

मनोज सिन्हा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री! जानिये क्यों मोदी ने चुना

Home » Headlines

यूपी के मुख्यमंत्री पद का एलान अभी हुआ नहीं है और कयास लगाए जा रहे हैं, दावेदारी में रेलवे राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा का नाम ज्‍यादा चर्चा में है | यूपी के सिंहासन पर विराजमान होने से पहले सिन्हा शनिवार सुबह दर्शन करने काल भैरव मंदिर पहुंचे | यहां उन्होंने चौसट जोगिनी और नव ग्रह पूजन किया | इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन के भी दर्शन करने पहुंचे |
 
लखनऊ में आज शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है, जहां विधायक दल का नेता चुना जाएगा | मीडिया सूत्रों के मुताबिक मनोज सिन्हा के नाम पर पीएमओ से हरी झंडी मिल गई है और शनिवार शाम होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में बस इसका औपचारिक ऐलान होना है |
 
आईआईटी-बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग कर चुके मनोज सिन्हा तीसरी बार सांसद बने हैं | केंद्रीय संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री के रूप में उनकी छवि बेदाग बताई जा रही है | वह कई साल पहले बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं | वह मृदुभाषी, शिष्ट और स्पष्ट हैं | मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं | पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं | उन पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा है | भ्रष्‍टाचार मुक्‍त छवि होना उनकी सीएम की दावेदारी को बहुत ही मजबूत बनाता है | 
 
मनोज सिन्‍हा गाजीपुर से सांसद हैं | वे अपने संसदीय क्षेत्र में बेहद सक्रिय रहते हैं | लोगों से उनका सीधा जुड़ाव उन्‍हें एक बेहतरीन जमीनी नेता बनाता है | छुट्टी के दिन भी वे जनता दरबार लगाते हैं, और लोगों को बुलाकर उनकी समस्‍याएं सुनते हैं, और समाधान करते हैं |
 
मनोज सिन्‍हा एक संतुलित वक्‍ता भी हैं | वो तोल-मोल कर और संतुलन के साथ बोलते हैं, विवेक और कुशलता, उन्‍हें मोदी-अमित शाह के बेहद करीब लाती है, और भरोसे को मजबूत करती है | लगातार एक्‍टिव रहने और काम करते हुए सीखने का मिजाज उन्‍हें बहुत ही अलग बनाता है | रेलवे में बतौर राज्‍य मंत्री उन्‍होंने सुरेश प्रभु के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया |
 
सीएम पद के दूसरे दावेदार (केशव प्रसाद मौर्य) की उम्मीदवारी गुरुवार को एक विचित्र तरीके से खत्म हो गई | मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया से कह दिया, "केशवजी जिसका नाम तय करेंगे, उसपे मुहर लगा देंगे |"
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links