Visitors online: 005

योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सीएम, केशव-दिनेश बने डिप्टी सीएम

Home » Headlines

बीजेपी की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद कटटर हिन्दूवादी नेता की छवि वाले पांच बार के सांसद आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली | मुख्यमंत्री योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के रूप में दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली, योगी कैबिनेट में उन्हें मिलाकर 47 मंत्री हैं |
 
नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल राम नाईक ने कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित भव्य समारोह में नई सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों तथा मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई | इनमें 22 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 13 राज्यमंत्री शामिल हैं | मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में क्रिकेटर से राजनेता बने मोहसिन रजा को भी शामिल किया गया है जो सरकार में एक मात्र मुस्लिम चेहरा है | 
 
कैबिनेट मंत्री
राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, दारा सिंह चौहान, रीता बहुगुणा जोशी, धर्मपाल सिंह ,एस पी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्घार्थ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन तथा नन्द कुमार नन्दी को शपथ दिलाई। 
 
स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री 
अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉक्टर महेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह तथा अनिल राजभर ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
राज्यमंत्री
गुलाब देवी, मोहसिन रजा, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव औलख, मन्नू कोरी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, सुरेश पासी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links