Visitors online: 002

इलाहाबाद में BSP नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या

Home » Headlines

इलाहाबाद में बीती रात एक बीएसपी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी | हत्या के बाद से बदमाश फरार बताये जा रहे हैं | अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं हो सका है | यह घटना इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मउआइमा इलाके की है, जहां बीएसपी के नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी |
 
बदमाशों ने इस घटना को करीब रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच अंजाम दिया है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी | इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी | हत्या के बाद लोगों ने थोड़ी देर के लिए इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम भी कर दिया | 
 
शमी पहले कांग्रेस और फिर उसके बाद समाजवादी पार्टी में रहे, लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सपा छोड़कर वह बीएसपी में शामिल हुए थे। उन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है। कांग्रेस में रहने के दौरान शमी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी करीबी रहे। उन्हें कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका भी मिला लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि वह लगातार पांच बार मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख रहे। शमी का बेटा इम्तियाज अहमद अब भी दुबाही का ग्राम प्रधान है।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links