Visitors online: 002

Idea और Vodafone के मर्जर का एलान, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलि‍कॉम कंपनी

Home » Headlines

वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के मर्जर का ऐलान कर दिया गया है |  वोडाफोन बोर्ड ने सोमवार को विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी | वोडाफोन पीएलसी ने आइडिया सेल्युलर के साथ विलय का ऐलान कर दिया | आइडिया सेलुलर बोर्ड ने वोडाफोन इंडिया लिमिटेड और इसके पूर्ण स्वामित्व वाली वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दी |
 
इसके तहत वोडाफोन इंडिया और इसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज लिमिटेड का आदित्य बिड़ला ग्रुप के आइडिया सेल्युलर में विलय हो जाएगा । आइडिया और वोडाफोन की विलय प्रक्रिया अगले साल तक पूरी हो जाएगी | नई कंपनी में वोडाफोन की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत जबकि आइडिया की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत होगी | आगे जाकर आदित्य बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन का हिस्सा बराबर हो जाएगा | आइडिया का वैल्युएशन 72,2000 करोड़ रुपया होगा |
 
आइडि‍या ने कहा है कि नई कंपनी में वोडाफोन के पास 45% हि‍स्‍सेदारी होगी। वहीं, आइडि‍या के पास 26% हि‍स्‍सेदारी होगी। आइडि‍या ने यह भी कहा है कि वोडाफोन करीब 4.9% हि‍स्‍सेदारी आइडि‍या प्रोमोटर्स को ट्रांसफर करेगी | माना जा रहा है कि यह टेलि‍कॉम इंडस्‍ट्री की सबसे बड़ी डील है । मर्जर हुई कंपनी में वोडाफोन 50% हि‍स्‍सेदारी ट्रांसफर करेगी ।
 
आइडिया और वोडाफोन के साथ आने के पीछे टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ती मुश्किलों के साथ-साथ रिलायंस जियो इफेक्ट को भी माना जा रहा है | रिलायंस जियो ने 4जी सर्विस लॉन्च के कुछ महीनों में ही 10 करोड़ ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी पाई है ।
 
पिछले महीने भारती एयरटेल ने कहा था कि वह टेलिनॉर इंडिया को खरीद रहा है | नॉर्वे की कंपनी टेलिनॉर ने तब भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेटने जा रही है | एयरटेल उसके भारतीय एसेट खरीद रहा है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links