Visitors online: 005

सुनील-चंदन ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग से किया इनकार, रो पड़े कपिल शर्मा

Home » Headlines

सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से कपिल शर्मा की फाइट अब खुलकर सामने आ गई है। सोमवार को द कपिल शर्मा शो की टीम फिल्म "नाम शबाना" की टीम के साथ शूटिंग करने वाली थी। लेकिन सुनील और चंदन ने कपिल के साथ शूटिंग करने से साफ इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों नहीं माने तो एपिसोड की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कपिल काफी दुखी नजर आ रहे थे। वे फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेई के साथ सामने रो पड़े। 
 
सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो कपिल ने सुनील और चंदन को कई बार फोन किया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सोनी टीवी की ओर से सिद्धू को कपिल, सुनील और चंदन के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। चंदन और सुनील ने सिद्धू से फोन पर बात की और कपिल के साथ शूटिंग करने से इनकार कर दिया। सिद्धू ने सभी की छोटी सी मीटिंग अरेंज कराने की बात की। लेकिन सुनील ने इसके लिए भी इनकार कर दिया। उन्होंने सिद्धू को कहा, "पाजी, दिल्ली आकर आपसे पर्सनली मिल लेंगे।"
 
कपिल की तरफ से शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस ने चंदन प्रभाकर को फोन किया। लेकिन उन्होंने यह कहकर फोन डिसकनेक्ट कर दिया, "नौकर हूं, अपनी औकात समझ गया हूं। कपिल ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन बेवजह खाकर कोई नमक नहीं चुकाता।"
 
जब सुनील और चंदन शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे तो कपिल ने tweet कर सुनील से माफ़ी मांग ली। कपिल ने tweet में लिखा है, "पाजी, सुनील ग्रोवर सॉरी, अगर मैंने अनजाने में तुम्हें चोट पहुंचाई। तुम बहुत अच्छे से जानते हो कि मैं तुम्हे कितना प्यार करता हूं। मैं भी अपसेट हूं। प्यार और शुभकामनाएं हमेशा।"
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links