Visitors online: 003

विराट कोहली हैं खेलों के डोनाल्ड ट्रंप : आस्ट्रेलियाई मीडिया

Home » Headlines

आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्व खेलों का डोनाल्ड ट्रंप करार देते हुए आरोप लगाया कि वह उनके खिलाड़ियों के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं | डेली टेलीग्राफ में छपे एक लेख में बेबुनियाद दावों के लिये कोहली की आलोचना की गई | इसमें निराशा भी जताई गई कि बीसीसीआई या आईसीसी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की |
 
लेख में कहा गया ,विराट कोहली खेलों के डोनाल्ड ट्रंप हो गए हैं | इसमें कहा गया, ट्रंप की ही तरह कोहली अपनी कमियों को छिपाने के लिये मीडिया को आरोपी ठहरा रहे हैं | वह अपने आप में कानून बन गए हैं और गलत खबरें फैलाने पर भी बीसीसीआई या आईसीसी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे | मौजूदा श्रृंखला में कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने डीआरएस फैसले लेते समय ड्रेसिंग रूम की मदद ली | स्मिथ ने एक मौके पर यह बात स्वीकारी लेकिन इससे इनकार किया कि उन्होंने हर बार ऐसा किया |
 
तीसरे टेस्ट के दौरान डेविड वार्नर के आउट होने पर कोहली ने अपने कंधे पकड़कर विकेट का जश्न मनाया चूंकि स्मिथ ने उनकी कंधे की चोट का मजाक उड़ाया था | लेख में कहा गया कि ऐसी कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है और सरकारी प्रसारक ने स्मिथ से माफी मांग ली थी चूंकि उसी पर दावा किया गया था कि स्मिथ ने कोहली की कंधे की चोट का मजाक उड़ाया | इसमें कहा गया ,टीवी फुटेज से साफ था कि एक साथी खिलाड़ी ने स्मिथ के कंधे पर हाथ रखा था |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links