Visitors online: 003

राम मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के निर्देश की जरुरत - शिवसेना

Home » Headlines

शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा अब अयोध्या में विवादित राम मंदिर बनाने की अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ सकती है, क्योंकि देश में अभी ऐसा सामाजिक-राजनीतिक माहौल है कि मुस्लिम भी मोदी का पक्ष लेंगे |
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, "पिछले 25 साल में देश में राजनीति बदल गई है | (भाजपा के वरिष्ठ नेता) लाल कृष्ण आडवाणी अब मार्गदर्शक मंडल में हैं जबकि देश पर मोदी का शासन है | इसलिए, राम मंदिर अब बनाया जाना चाहिए और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के नहीं, मोदी के निर्देश की जरूरत है |" 
 
पार्टी ने कहा, "भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली जो दिखाता है कि लोगों की आकांक्षा है कि राम मंदिर बने | लोग आस्था के नाम पर ऐसा चाहते हैं और इसलिए उच्चतम न्यायालय को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए आज पूरा देश मोदी की बातें सुनता है और माहौल ऐसा है कि मुस्लिम भी उनकी बातें सुनेंगे |" 
 
शिवसेना ने कहा कि उच्चतम न्यायालय इस मुद्दे पर एक स्पष्ट फैसला दे सकता है | पार्टी ने कहा, बहरहाल, यदि अदालत के बाहर मामला सुलझाना है तो अन्ना हजारे, बाबा रामदेव या आडवाणी जैसे लोगों द्वारा ऐसा किया जा सकता है | फिर अदालत जाने की कोई जरूरत नहीं है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links