Visitors online: 003

सिद्धू अगर टीवी शो में काम करते हैं, तो उनका मंत्रालय जरूर बदलेगा - अमरिंदर सिंह

Home » Headlines

पंजाब के नए मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लोकप्रिय हास्य शो में काम करना चाहिए या नहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी कैबिनेट के सहकर्मी नवजोत सिंह सिद्धू को टीवी कार्यक्रम करने की इजाजत मिलनी चाहिए, बशर्ते यह उनकी आय का मुख्य स्रोत हो। 
 
मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया, उन्हें व्यक्तिग रूप से ऐसा लगता है कि सिद्धू को टीवी कार्यक्रम के जरिए कमाई जारी रख अपनी आजीविका चलाने की इजाजत मिलनी चाहिए, बशर्ते यह उनकी आय का मुख्य स्रोत हो | उन्होंने पूछा, कोई भी व्यक्ति पर्याप्त आय के बगैर कैसे रह सकता है? उन्होंने पूछा, क्या वे (जो लोग टीवी कार्यक्रम में सिद्धू के आने का विरोध कर रहे हैं) मंत्रियों को भ्रष्ट बनाना चाहते हैं (उन्हें अपनी आजीविका के लिए आय अर्जित करने से रोक कर)  
 
विज्ञप्ति के मुताबिक अमरिंदर ने कहा है कि वह इस विषय में कानूनी मुद्दों को नहीं जानते हैं इसलिए वह पंजाब के महाधिवक्ता की राय का इंतजार करेंगे | मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते कि हितों का कोई टकराव है जैसा कि भारत के अटार्नी जनरल ने कहा है | इससे पहले अमरिंदर ने कहा था कि सिद्धू के टीवी पर आते रहने से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन यदि यह उनके शो से विरोधाभासी है तो वह संस्कृति मंत्री के उनके विभाग में बदलाव करेंगे | एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में अमरिंदर की कही बातों का आधिकारिक विज्ञप्ति में हवाला दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने था कि यदि कानून इसकी इजाजत देता है तो उन्हें सिद्धू के टीवी हास्य शो में काम करने को लेकर कोई परेशानी नहीं है | लेकिन इस बारे में कानून के जानकार क्या कहते हैं | पंजाब के एडवोकेट जनरल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू मंत्री के पद पर रहते हुए हास्य शो में हिस्सा नहीं ले सकते | उन्होंने साफतौर पर इसे असंवैधानिक करार दिया | एडवोकेट जनरल ने कहा, सिद्धू को संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है और अभिनय व संबंधित मंत्रालय एक-दूसरे से जुड़े इसलिए इसे हितों का टकराव माना जाएगा, ऐसे में सिद्धू को मंत्रालय अथवा हास्य शो दोनों में से किसी एक को चुनना पड़ेगा |  
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links