Visitors online: 001

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर के पति पर लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप

Home » Headlines

टीवी सीरियल "भाभी जी घर पर हैं" में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरनी वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं | शिल्पा शिंदे ने सीरियल की प्रोड्यूसर बेनिफर के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है | शिल्पा शिंदे की शिकायत पर मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है |
 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शिल्पा ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि संजय अक्सर उनका फायदा उठाने की कोशिश करते थे | उसे हॉट और सेक्सी बुलाते थे | शिल्पा का कहना है कि संजय ने एक बार उन्हें गलत तरीके से छूआ जिसका की उन्होंने विरोध किया और ना कहा | शिल्पा के मुताबिक संजय ने धमकी दी की यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वह उसे शो से बाहर कर देंगे | शिल्पा के मुताबिक अगले दिन संजय मेक-अप रूप मे आए और शो में बने रहने के लिए शारीरिक संबंध बनाने की मांग की | शिल्पा का आरोप है कि उनका मेक-अप मैन इस घटना का गवाह है लेकिन इस घटना के बाद उसे काम से निकाल दिया गया |   
 
गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने भाभीजी घर पर हैं के निर्माता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शो को छोड़ दिया था | 28 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि समस्या तब शुरू हुई जब निर्माताओं ने उनसे ऐसे अनुबंध पर हस्ताक्षर करने को कहा जो उन्हें कहीं और काम करने से रोकता था | शिल्पा ने बताया, आप किसी को ऐसे विशेष अनुबंध के लिए बाध्य नहीं कर सकते | आप क्यों किसी का करियर बरबाद करने की कोशिश कर रहे हैं? मैं आपको अपने 25 दिन दे रही हूं फिर आपको क्या समस्या है यदि इस बीच में मैं किसी और शो में काम कर रही हूं |
 
उन्होंने कहा, मैंने कभी ऐसे अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए। बल्कि मैं तो शो में तब आई थी जब रश्मि देसाई ने अचानक से इसे छोड़ दिया था। मैंने उनकी तब मदद की जब उन्हें जरूरत थी। आज वे अफवाहें फैला रहे हैं कि मैं सेट पर नखरे दिखाती हूं। यही मेरी मानसिक परेशानी की वजह है। ऐसी भी खबरें हैं कि शिल्पा ने मेहनताना बढ़ाने की बात की थी और वह शो पर खुद का डिजायनर चाहती थीं। शिल्पा ने कहा कि शो में मुख्य किरदार के तौर पर भी पक्षपात किया गया और सौम्या टंडन को वरीयता दी गई। उन्होंने कहा कि शो पर उन्हें खुद का परिधान डिजायनर, एक निजी केश सज्जा करने वाला दिया गया लेकिन मुझे नहीं। शो के निर्माता एडिट टू प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि अभिनेत्री द्वारा यूं अचानक शो छोड़ने के खिलाफ वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
 
वहीं, प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि शिल्पा किसी और शो में काम करने की योजना बना रही हैं जो कि प्रतिस्पर्धी चैनल पर प्रसारित होगा। यह अनुबंध का उल्लंघन होगा। यदि वह हमारे साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हवाला देकर काम करना बंद कर सकती हैं तो फिर किसी दूसरे शो में उनका काम करना आश्चर्यजनक है। वह इस मामले में अपने वकीलों की सलाह पर जरूरी कार्रवाई करेंगे। निर्माताओं ने कहा कि उन्होंने अब तक दो बार शिल्पा के मेहनताने में वृद्धि की है और यह पहली बार नहीं है जब वह गैर पेशेवराना तरीके से पेश आ रही हैं। इस पर शिल्पा का कहना है कि यदि वह पहले भी गैर पेशेवराना रही हैं तो प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें पहले क्यों नहीं निकाला।
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links