Visitors online: 005

जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में लगी आग, 6 लोग घायल

Home » Headlines

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित आर्डिनेस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में शनिवार को लगी भीषण आग पर तीन घंटे में काबू पा लिया गया | आग लगने के कारण कारखाने में लगातार धमाके होने लगे थे | इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है | आग इतनी भीषण थी कि घंटों तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे | बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए आस-पास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया |
 
जिला कलेक्टर महेश चौधरी ने घटनास्थल से बताया, 25 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था | आग पर करीब तीन घंटे बाद साढ़े नौ बजे के आसपास काबू कर लिया गया |
 
उन्होंने कहा, विस्फोट भी रूक गये हैं | चौधरी ने कहा कि आग शाम करीब छह बजकर बीस मिनट पर लगी थी | उस वक्त फैक्ट्री के कर्मचारी जा चुके थे इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है | उन्होंने कहा, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links