Visitors online: 003

टि्वंकल खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर किया कमेंट, दी ये सलाह

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं | आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने पर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं | वहीं, कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं, जो योगी पर कमेंट करने के बाद लोगों के निशाने पर आ गए है | सोशल मीडिया पर सीएम को लेकर कमेंट करने पर ये सेलिब्रिटी अब ट्रोल भी हो रहे हैं |
 
हाल ही में फिल्मकार शिरीष कुंदर ने सीएम आदित्यनाथ को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी | कुंदर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब अक्षय कुमार की पत्नी टि्वंकल खन्ना ने सीएम योगी पर एक व्यंग्यात्मक ट्वीट किया है और उन्हें एक सलाह दी है | अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली इस अभिनेत्री ने योगी आदित्यनाथ को गैस छोड़ने में मददगार योग आसन करने की सलाह दे डाली है |
 
एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में बोलते हुए टि्वंकल खन्ना ने यह टिप्पणी योगी ​आदित्यनाथ के महिलाओं को ले​कर दिए गए विवादित बयानों के संदर्भ में की | टि्वंकल ने कहा, योगी को एक आसन करना चाहिए जिससे कि गैस रिलीज करने में मदद मिले | यह सिस्टम के लिए काफी अच्छा है |
 
इतना ही नहीं, ट्विंकल ने योगी आदित्यनाथ के फैशन पर भी कॉमेंट किया था | उन्होंने कहा कि, योगी फैशन बदल रहे हैं | मैंने एशियन पेंट को ट्वीट भी किया था कि उनको नया रंग लाने की जरुरत है, जिसकी टैगलाइन होगी - ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन |
 
फिल्मों से दूरी बना चुकीं टि्ंवकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है | ट्वीट्स में अपनी बात बेबाकी से रखने के कारण वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती हैं | हाल ही उन्होंने सेक्शुअल हैरेसमेंट पर ब्लॉग भी लिखा था | उन्होंने इसमें टीवीएफ के फाउंडर अरुनाभ कुमार को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि बेडरूम में किसी लड़की को सेक्सी कहना ठीक है लेकिन कार्यक्षेत्र में ऐसा करना लड़की या महिला की क्षमताओं को कम करना है | उनके इस ब्लॉग को काफी शेयर किया गया था |
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का सिलसिला नहीं थम रहा है | फिल्मकार शिरीष कुंदर की ओर से योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहे जाने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना ने यूपी के मुख्यमंत्री को पेट से गैस निकालने के लिए सलाह दी है | बताया जा रहा है कि ट्विंकल खन्ना दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं | यहां उनसे योगी आदित्यनाथ और उनके महिलाओं पर दिए गए बयानों पर राय पूछी गई | 
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links