Visitors online: 002

कपिल की हालत पर बोले सुनील ग्रोवर- तमाशा देख रहा हूं, काफी मजेदार है

Home » Headlines

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े में कई मोड़ आने के बाद आखिरकार डॉ़. मशहूर गुलाटी ने चुप्पी तोड़ दी है | कपिल के सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बाद सुनील ने उन्हें लताड़ते हुए एक पोस्ट लिखा था | इसके बाद सुनील ग्रोवर और दूसरे कलाकारों के "द कपिल शर्मा शो" छोड़ने की बातें सामने आईं, लेकिन ग्रोवर की तरफ से कोई बयान नहीं आया | इसके बाद ये लड़ाई काफी रोमांचक हो गई | आए दिन मीडिया में इन दोनों की लड़ाई को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आता रहा, लेकिन अब सुनील ग्रोवर ने इस झगड़े और कपिल शर्मा के हालत पर टिप्पणी की है |
 
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा है कि- ''मैं सारा तमाशा देख रहा हूं और ये काफी मजेदार है |'' कपिल शर्मा का फ्लाइट में किया हंगामा उनके साथी कलाकारों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था | कपिल और सुनील की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी बड़ा ड्रामा बनी |
 
इस लड़ाई के बाद ये तो तय है कि ग्रोवर कपिल से किसी भी तरह की सुलह के मूड में कतई नहीं हैं | ग्रोवर ने कहा कि, मैं बहुत ही आराम से हूं, बहुत आत्मनिर्भर, मेरी भविष्य की योजनाओं के बारे में सोच रहा हूं | मैं सिर्फ सब देख रहा हूं | तमाशा चल रहा है और यह बहुत मनोरंजक है | 
 
सुनील के खास दोस्त ने भी बताया कि इन दिनों आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है | दोस्त ने बताया कि कई मौकों पर कपिल ने सुनील और टीम के दूसरे कलाकारों को बेइज्जती की है | ये माफी के लायक नहीं है | दूसरे लोगों ने सुनील और कपिल के बीच हुई हाथापाई को देखा | अपने बुरे बर्ताव के बाद कपिल कहता था- चलो चलो शो रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन इस बार नहीं | कपिल को जानने की जरुरत है कि वह गलत है | अब सुनील और बाकी कलाकारों की टीम में वापसी का कोई रास्ता नहीं है |
 
दोस्त ने बताया कि सुनली अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी अंजान जगह पर छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं | कपिल और सुनील के बीच की ये लड़ाई काफी बढ़ चुकी है | सुनील शो में वापस जाते हैं या नहीं, फिलहाल ये एक रहस्य बना हआ है | फ्लाइट में हुई इस लड़ाई में सुनील का साथ टीम के दूसरे साथियों अली असगर और चंदन प्रभाकर ने दिया है | 
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links