|
|
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन सोमवार पूरी तरह से मेजबानों के नाम रहा | भारत ने पहले मुश्किल हालात से खुद को निकालते हुए 32 रनों की मामूली लेकिन अहम बढ़त ली | उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं करने दी और उसको दूसरी पारी में 137 रनों पर समेट दिया |
भारत को जीत के लिए 106 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं | मुरली विजय (नाबाद 6) और लोकेश राहुल (नाबाद 13) की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. वह इस मैच और सीरीज को जीतने से अभी जीत से 87 रन दूर है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|