|
|
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की एक और टिकट बुक की लेकिन एयरलाइन ने इसे आज रद्द कर दिया | गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर हमले के बाद सभी घरेलू एयरलाइनों ने सांसद को उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था | सूत्रों ने कहा कि सांसद ने प्रतिबंध से पाबंदी से पहले एक टिकट खरीदी थी जिसे उनके सहयोगी स्टाफ ने मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिए कल सुबह के लिए बुक किया था |
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की टिकट रद्द कर दी गई है | बीते गुरूवार को एयर इंडिया के एक बुजुर्ग कर्मचारी पर हमले के बाद विवादों से घिरे शिवसेना सांसद पर अभूतपूर्व फैसले के तहत सभी प्रमुख घरेलू एयरलाइनों ने प्रतिबंधित कर दिया था | घटना के एक दिन बाद एयर इंडिया ने सांसद की वापसी की टिकट रद्द कर दी थी | इसके बाद इंडिगो ने भी यह कदम उठाया जिससे मजबूर होकर सांसद को ट्रेन से महाराष्ट्र जाना पड़ा था | हालांकि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ने अपने आचरण के लिए माफी नहीं मांगी |
शिवसेना के विवादित सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर लगा हवाई यात्रा प्रतिबंध जल्दी ही हटाया जा सकता है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार इसके लिए सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) में संशोधन कर नियमों में बदलाव कर सकती है | यह निर्णय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और शिवसेना सांसंदों की हुई बैठक के बाद लिया गया |
शिवसेना सांसदों ने कहा कि सभी उड़ान सेवाओं द्वारा रविंद्र गायकवाड़ पर लगाए गए उड़ान प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए | शिवसेना सांसद आनंदराव अडसुल ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया | उन्होंने कहा, कुछ विवाद थे | उन्होंने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को पीटा | मैं सहमत हूं कि यह गलत है | एयर इंडिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जो भी नतीजे होंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे |
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के प्लेन में एक स्टाफ को चप्पल से मारा था जिसके बाद एयर इंडिया सहित तमाम विमान कंपनियों ने उनके सफर पर बैन लगा दिया था | इस बैन के बाद शुक्रवार को रवींद्र गायकवाड़ अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|