|
|
चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित और मोहित सूरी निर्देशित फिल्म "हॉफ गर्लफ्रेंड" का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज हो गया | फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं |
फिल्म के इस पहले पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा दोनों एक-दूसरे की तरफ पीठ कर एक-दूजे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं | इस दौरान धीमी-धीमी बारिश भी हो रही है |इसके साथ ही श्रद्धा ने एक और पोस्टर शेयर किया | जिसमें उन्होंने लिखा- दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम... #HalfGirlfriend
इससे पहले चेतन भगत के उपन्यास "2 स्टेट्स" पर भी इसी नाम से फिल्म बन चुकी है | इस फिल्म के साथ चेतन भगत निर्माता के तौर पर एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं | फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं |
चेतन ने ट्वीट करते हुए इस लुक को रिलीज किया है | श्रद्धा कपूर इस फिल्म से अपनी नई इमेज बनाने जा रही हैं, ऐसा रोल उन्होंने पहले कभी नहीं किया | इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं जो श्रद्धा को लेकर आशिकी 2 जैसी बड़ी हिट दे चुके हैं | हॉफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर भी हैं जिसकी करीब दो साल बाद कोई फिल्म आ रही है |
फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के किरदार में नजर आएंगे | फिल्म 19 मई को रिलीज होगी | इससे पहले भी श्रद्धा हॉफ गर्लफ्रेंड की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं |
फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड की टैग लाइन है- दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम | इस फिल्म के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए डायरेक्टर मोहित सूरी के कुछ ऐसे ही विचार हैं | जिन्होंने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा है कि इस फिल्म में प्यार को वो नए अंदाज में एक्सप्लोर करने जा रहे हैं |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|