Visitors online: 002

नोएडा में oppo कंपनी के चीनी अधिकारी ने किया तिरंगे का अपमान, फेंका कूड़ेदान में

Home » Headlines

एक स्मार्टफोन कंपनी oppo में चीनी नागरिक द्वारा कथित तौर पर तिरंगे के अपमान की घटना सामने आने पर लोगों ने कंपनी के ऑफिस के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कुछ संगठन के लोगों के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारी भी शामिल थे। कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने चीनी नागरिक पर मामला दर्ज कर लिया है।
 
नोएडा सेक्टर- 63 में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo में एक चीनी प्रॉडक्शन मैनेजर ने कथित तौर पर तिरंगे का अपमान किया और उसे फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद जानकारी होने पर कर्मचारी और कुछ संगठनों के सैकड़ों लोगों ने कंपनी के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तकरीबन चार घंटे तक लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
स्थिति उस वक्त गंभीर हो गई जब लोगों ने चीनी नागरिक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। लोगों ने कंपनी में कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, तिंरगे झंडे के अपमान का मामला दर्ज कर लिया गया है।  अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। हम कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क में हैं।
 
नगर मजिस्ट्रेट रामानुज सिंह ने बताया कि जिला अधिकारियों और उप श्रम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई और कंपनी के अधिकारियों ने बिना शर्त माफी मांग ली | कर्मचारियों का आरोप था कि चीनी अधिकारी ने तिरंगा कूड़ेदान में फेंक दिया | उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और संबन्धित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की |
 
घटना की सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट रामानुज सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव मौके पर पहुंचे | अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष मामले को सहृदयतापूर्वक सुलझाने पर सहमत हुए | नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की प्रबंधन से कुछ पुरानी शिकायतें थीं जिसके लिए उप श्रमायुक्त को कंपनी में बुलाया गया था | कंपनी कर्मचारी और श्रम विभाग के अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की | कंपनी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links