|
|
केन्द्र ने उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस श्रेणी की वीवीआईपी सुरक्षा दी है | मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के विशेष कमांडो और उत्तर प्रदेश पुलिस की छोटी टुकड़ी की होगी |
गोरखपुर से भाजपा का सांसद रहते हुए आदित्यनाथ को सीआईएसएफ की ओर से वाई श्रेणी की वीवीआईपी सुरक्षा मुहैया करायी गयी थी | लेकिन केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद सुरक्षा श्रेणी बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई |
बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और अब सीआईएसएफ कमांडो की एक मजबूत टुकड़ी देश में हर जगह उनकी सुरक्षा करेगी | कमांडो की ऐसी ही एक टुकड़ी उनके आवास पर भी तैनात की जाएगी |" नयी सुरक्षा व्यवस्था के तहत अत्याधुनिक हथियारों से लैस 25-28 कमांडो की टुकड़ी चौबीसों घंटे उनके साथ रहेगी, इसके अलावा सिग्नल जैमर्स से लैस एक पायलट तथा एस्कॉर्ट वाहन भी उनके साथ चलेंगे |
अधिकारी ने कहा, वाई श्रेणी की सुरक्षा में व्यक्ति के साथ दो या तीन कमांडो उनके साथ चलते हैं | उन्होंने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के विशेष सुरक्षा समूह (एनएसजी) की टुकड़ी ने लखनउ में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|