|
|
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है | अगर आप जियो प्राइम का फायदा उठाना चाहते हैं और आपने 31 मार्च की तारीख गंवा दी है तो भी कोई बात नहीं | रिलायंस ने अपने चाहने वालों के लिए 31 मार्च की तारीख को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है | मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने शुक्रवार को कहा कि अब तक 7.2 करोड़ ग्राहकों ने उसकी प्राइम सदस्यता ली है | इसके साथ ही कंपनी ने इस पेशकश की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की है |
कंपनी ने कहा है कि अप्रत्याशित मांग को देखते हुए उसने जियो प्राइम पेशकश की अवधि बढ़ाई है | ग्राहक अब 15 अप्रैल तक Сप्राइमТ के सदस्य बन सकते हैं | इसके साथ ही कंपनी ने 15 अप्रैल तक 303 रुपये या अधिक राशि का रिचार्ज करवाने वालों को तीन महीने तक कंपलीमेंटरी पेशकश की घोषणा की है |
कंपनी का प्राइम सदस्य बनने की अवधि आज (31 मार्च) समाप्त होनी थी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसके जो ग्राहक 31 मार्च तक जियो प्राइम की सदस्यता नहीं ले पाये वे 15 अप्रैल तक 99 रुपये का भुगतान कर इसके सदस्य बन सकते हैं और 303 रुपये या अन्य मूल्य का प्लान खरीद सकते हैं |
इससे पहले 30 मार्च को दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की प्राइम सदस्यता लेने वालों की संख्या सात करोड़ से अधिक हो गई | जानकार सूत्रों ने बताया कि दस करोड़ से अधिक ग्राहक कंपनी की नि:शुल्क सेवाएं ले रहे हैं जिनमें से लगभग सात करोड़ ने उसकी प्राइम पेशकश को चुन लिया है | प्राइम सदस्यता के लिए ग्राहक को 99 रुपये सालाना एकमुश्त राशि का भुगतान करना होगा और इसके बाद विशेष पैक लेने होंगे |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|