Visitors online: 003

दिग्विजय सिंह का शुक्रिया, आप गोवा में घूमते रहे और मैंने सरकार बना ली: मनोहर पर्रिकर

Home » Headlines

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए राज्यसभा आए और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ताना मारा | विपक्ष पर्रिकर पर तिकड़मबाजी से गोवा का मुख्यमंत्री बनने का आरोप लगाता रहा है |
 
पर्रिकर ने उच्च सदन पहुंचने के बाद कहा कि वह गोवा में कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि वह गोवा में घूमते रहे और मैंने गोवा में सरकार बना ली | शून्यकाल के दौरान पर्रिकर ने राज्यसभा में यह टिप्पणी की | वह अभी भी उच्च सदन के सदस्य हैं | उन्होंने रक्षा मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने के लिए अन्य सदस्यों का शुक्रिया भी अदा किया |
 
जैसे ही पर्रिकर सदन में आए, कांग्रेस सदस्यों ने उनका विरोध शुरू कर दिया | हंगामे के बीच ही पर्रिकर ने अपनी बात रखी | दिग्विजय सिंह ने पर्रिकर की ओर इशारा करते हुए कहा "महोदय, हम उन्हें अनुमति नहीं दे सकते | उन्होंने गोवा में लोकतंत्र की हत्या की है|" कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने भी नारे लगाए जबकि भाजपा सदस्यों ने पर्रिकर के समर्थन में मेजें थपथपाईं | पर्रिकर ने कहा "मैं उप सभापति (पी जे कुरियन) तथा अन्य का रक्षामंत्री के तौर पर मुझे समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं |"
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links