|
|
रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल और डिप्टी गवर्नर की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की गई है | जहां गवर्नर का मूल वेतन 2.5 लाख किया गया है वहीं डिप्टी गवर्नर का वेतन 2.25 लाख प्रति महीने होगा | गवर्नर और डिप्टी गवर्नर का मूल वेतन को एक जनवरी 2016 से संशोधित किया गया है | अबतक गवर्नर का मूल वेतन 90,000 रुपए और उनके डिप्टी गवर्नर का 80,000 रुपए था |
सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त मंत्रालय की 21 फरवरी की सूचना के अनुसार गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के मूल वेतन को संशोधित किया गया है | इस संशोधन के बाद गवर्नर का मूल वेतन यानि बेसिक पे 2,50,000 रुपए प्रति महीने जबकि डिप्टी गवर्नर का वेतन 2,25,000 रुपए प्रति महीने होगा |
आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में रिजर्व बैंक ने बताया कि 21 फरवरी को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने गवर्नर की बेसिक पे को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए महीना और डिप्टी गवर्नर की बेसिक पे को बढ़ाकर 2.25 लाख रुपए महीना कर दिया है. बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी 2016 से मिलेगा. मूल वेतन के अलावा उन्हें महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते मिलेंगे | यह वृद्धि एक जनवरी 2016 से प्रभावी मानी जाएगी |
रिजर्व बैंक के जवाब के अनुसार महंगाई भत्ते की अधिसूचना केंद्र सरकार समय-समय पर करता है जबकि अन्य सभी भत्तों का भुगतान मौजूदा दर पर किया जाता है | हालांकि केंद्रीय बैंक ने गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के नये सकल वेतन की जानकारी नहीं दी है | लेकिन एक अनुमान के मुताबिक सभी अलाउंसेज मिला कर उम्मीद है कि अब गवर्नर उर्जित पटेल को 3.70 लाख रुपए महीना मिलेगा |
बता दें कि नए गवर्नर के रूप में पटेल ने 2016 सितंबर में पदभार संभाला था, और उन्होंने 2 लाख 9 हजार रुपए सैलरी ली थी। यह सैलरी उतनी ही थी, जितनी पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अगस्त माह में ली थी |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|