|
|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध यादव को तलब किया है | आज शाम साढ़े चार बजे यह मुलाकात होनी है |
डॉ. अनिरुद्ध यादव पर यूपीपीएससी में भर्ती में एक विशेष जाति को प्राथमिकता देने के आरोप है | सूत्रों के अनुसार यादव की यूपीपीएससी अध्यक्ष पद से छुट्टी भी हो सकती है | एक शिकायत के बाद अनिरुद्ध यादव को तलब किया गया है | इससे पहले हुई भर्तियों की भी सरकार सीबीआई जांच करा सकती है | वैसे भी आयोग की कई भर्तियों और साक्षात्कार पर रोक लगी हुई है |
पिछले ही साल राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया था | उससे पहले डॉ. अनिरुद्ध डॉ. यादव गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय बदायूं के प्राचार्य पद पर थे | गौरतलब है की हाईकोर्ट के आदेश के बाद 14 अक्टूबर 2016 को पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव को पद से हटाकर इन्हें नियुक्त किया गया था |
सीएम योगी आदित्यनाथ सभी विभागों के अफसरों से कामकाज का ब्योरा और ब्लू प्रिंट ले रहे हैं | 20 अप्रैल तक अफसर अपने विभाग की प्रजेंटेशन देंगे | खबरों के मुताबिक सोमवार को उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा और कृषि शिक्षा जैसे विभाग सीएम को अपनी प्रेजेंटेशन देंगे |
योगी आदित्यनाथ सरकार चुनावी वायदे के मुताबिक राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी में जुट गई है | इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया हैं | कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मुताबिक, कैबिनेट की पहली बैठक में इसपर फैसला हो जाएगा | कैबिनेट की पहली बैठक चार अप्रैल यानी कल होगी | राज्य में दो करोड़ से ज्यादा छोटे और मझोले किसान हैं, जिन पर करीब 62 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|