|
|
EVM मशीनों से छेड़छाड़ के लगातार आरोपों के बाद भी चुनाव आयोग यह मानने को राजी नहीं है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐसा कुछ हुआ है | इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उस चुनौती को भी स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें 72 घंटे के लिए ईवीएम दे दो, बता देंगे ईवीएम कैसे टेंपर्ड की जाती है |
चुनाव आयोग ने कहा कि हमने डेमो (इवीए से छेड़छाड़) के लिए टेक्नोक्रेट, वैज्ञानिक और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बुलाया है | मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी आमंत्रित हैं | चुनाव आयोग ने कहा कि हमने 2009 में भी उन लोगों को चुनौती दी थी कि जो मशीन में गड़बड़ी या उससे छेड़छाड़ होने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन वे खाली हाथ लौट गए थे |
हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये चुनौती दी थी की उन्हें 72 घंटो के लिए ईवीएम मशीन दे दी जाए और वह बता देगें कि किस तरह से मशीन में छेड़छाड़ की जा सकती है | इसी का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग ने यह कड़ा फैसला किया है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|