|
|
हांगकांग में सोथबे नीलामीघर की ओर से आयोजित नीलामी में 59.6 कैरेट का "पिंक स्टार" नाम का शानदार गुलाबी हीरा 7.12 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ | नीलामी घर के मुताबिक इस हीरे की बिक्री ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है |
सोथेबे का अनुमान था कि अंडाकर आकार वाला विभिन्न कट का यह हीरा 6 करोड़ डॉलर में बिक सकता है | तीन वर्ष पहले सोथेबे की जिनेवा में आयोजित की गई नीलामी में यह हीरा इससे भी अधिक राशि में बिका था लेकिन बाद में खरीदार के राशि अदा नहीं करने पर यह सौदा रद्द हो गया था | सोथेबे की एशिया क्षेत्र की अध्यक्ष पैट्टी वांग ने बताया कि यह हीरा हांगकांग के जौहरी चो ताई फूक ने खरीदा है | गौर हो कि सबसे महत्वपूर्ण हीरा की बिक्री जेनेवा में ही होती है |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|