Visitors online: 005

यूपी में किसानों की कर्जमाफी को अखिलेश यादव ने बताया धोखा, राहुल गांधी ने सराहा

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के किसानों की कर्जमाफी के फैसले की समाजवादी पार्टी ने आलोचना की है जबकि कांग्रेस ने इसे सराहा है | यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस फैसले को किसानों के साथ धोखा बताया है जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस निर्णय की सराहना की है |
 
गौर हो कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली ही बैठक में प्रदेश के किसानों को जो एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी दी गई | यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए इसे किसानों के साथ धोखा बताया | योगी सरकार द्वारा जैसे ही किसानों के कर्जमाफी के निर्णय की घोषणा की गई अखिलेश यादव की तरफ से ट्वीट किया गया | अखिलेश ने ट्वीट किया कि वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं | एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं | ये गरीब किसानों के साथ धोखा है |
 
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कृषि पर कर्ज माफी को लेकर कहा कि यह उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आंशिक राहत है लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है | हमें किसानों के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए, केंद्र सरकार को व्यापक संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए और राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए |
 
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को अपने कैबिनेट की पहली महत्वपूर्ण बैठक की | इस बैठक में किसानों के हित सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए | योगी सरकार ने अपने चुनावी वादे पर अमल करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों का कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की | योगी सरकार ने किसानों का कुल 30, 729 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया | इसके अलाव राज्य को तरक्की पर ले जाने के लिए कई विकासशील निर्णय किए गए | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में राज्य के किसानों के हित में ये बडा फैसला किया गया जो विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रमुख मुद्दा था |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links