|
|
किसी प्रतिबंधित संगठन या आतंकी समूह से सहानुभूति रखने वाले छात्रों की परेशानियां अब बढ़ने वाली है | दिल्ली सरकार उन बच्चों को स्कूलों में दाखिला देने से मना कर रही है जो ऐसे किसी संगठन से सहानुभूति रखते हैं | दिल्ली सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रवाद पर बहस चल रही है |
शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में जारी आदर्श आचार संहिता के अनुसार, किसी भी प्रतिबंधित संगठन से संबंध रखने को राष्ट्रविरोधी गतिविधि बताया गया है | इसमें संलिप्त पाए जाने पर किसी भी छात्र को दाखिला देने से मना किया जा सकता है या वहां पढ़ रहे छात्र को निष्कासित भी किया जा सकता है |
शिक्षा निदेशालय के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, छात्रों को दाखिले या नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश करने के समय आदर्श आचार संहिता के तहत कई दिशा निर्देश सौंपे जाते हैं | इनमें किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव रखना भी शामिल है | यह दिशानिर्देश मुख्यत: कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए हैं |
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे...
|