Visitors online: 003

केजरीवाल निजी मामले के लिए टैक्स पेयर्स का रूपया खर्च करना चाहते हैं: बीजेपी

Home » Headlines

दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने निजी मामले के लिए दिल्ली के करदाताओं की राशि खर्च करने का आरोप लगाया | उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को किए जाने वाले भुगतान पर सॉलीसीटर जनरल रंजीत कुमार से सलाह मांगी है | जेठमलानी केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा शहर की एक अदालत में दायर मानहानि के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकदमा लड़ रहे हैं |
 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भाजपा केजरीवाल से उत्तर की मांग कर रही है कि किस राजनीतिक शुचिता के तहत वह अपने निजी मामले में वकील के लिए जनता का पैसा खर्च करने का प्रयास कर रहे हैं | उन्होंने केजरीवाल पर आप के राजनैतिक विस्तार के लिए दिल्ली के गरीब लोगों और करदाताओं का रूपया खर्च करने का भी आरोप लगाया |
 
खबरों के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने केजरीवाल के वकील (राम जेठमलानी) की ओर से मांगे गए करीब चार करोड़ रूपए के बिल के भुगतान का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने इस मामले में सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार से सलाह मांगी है | जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल मानहानि के कम से कम सात मुकदमों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उनसे भुगतान के लिए कहा जाए तो क्या दिल्ली सरकार 100 करोड़ रूपए से ज्यादा का बिल भरेगी | केंद्रीय मंत्री ने "आप" पर आरोप लगाया कि पहले तो उसने ऐसे किसी प्रस्ताव से इनकार किया, लेकिन अब दावा कर रही है कि सरकार इस बिल का भुगतान करना चाहती है क्योंकि मामला मुख्यमंत्री के खिलाफ है |
 
अरुण जेटली मानहानि केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का कहना है कि अगर केजरीवाल या दिल्ली सरकार इस केस में मुझे पैसे नहीं दे सकते तो मैं गरीब मानकर मुफ्त में उनकी पैरवी करूंगा | आपको बता दें कि राम जेठमलानी ने दिल्ली सरकार से अपनी फीस के तौर पर अब तक 3.86 करोड़ रुपये की मांग की है | वहीं जेठमलानी की ओर से आने वाले बिल का भगुतान और उसकी मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भी एक खत भेजा गया है इस कागज पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का हस्ताक्षर है |
 
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली पर दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे | जेटली साल 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष थे | उन्होंने ये ओहदा 13 साल तक संभाला था | आरोपों के खिलाफ जेटली अदालत गए और केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि दावा किया | इसके अलावा उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में इसी मामले में आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज करवाया है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links