Visitors online: 006

अब घर पर नहीं मिलेंगी "भाभी जी", सौम्या टंडन ने किया शो छोड़ने का फैसला !

Home » Headlines

एंड टीवी के मशहूर सीरियल "भाभीजी घर पर हैं" की भाभी जी सीरियल छोड़ने वाली हैं, जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की अनीता भाभी यानी एक्‍ट्रेस सौम्‍या टंडन भी इस शो से अलविदा कहने की तैयारी कर रही हैं | यानि तिवारी जी से लेकर हप्‍पू सिंह तक सभी की गोरी मैम यानी सौम्‍या टंडन ने शो को छोड़ने का मन बना लिया है |
 
खबरों के मुताबिक सौम्‍या टंडन जल्‍द ही इस शो को अलविदा क‍ह सकती हैं | दर्शक शो में सौम्‍या टंडन के किरदार को बेहद पसंद करते हैं | खबरें हैं कि सौम्‍या पिछले काफी समय से एक ही जैसा रोल निभाते-निभाते काफी बोर हो चुकी हैं और अब वे कुछ नया करना चाहती हैं | यदि ये खबर सही हुई तो दर्शकों को एक बार फिर से इस शो में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना होगा |
 
जहां पहले इस शो की पहली अंगूरी भाभी यानी एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिंदे इस शो को छोड़ कर चली गई और शो की हालत काफी डावांडोल हो गई | दर्शकों ने एक बार फिर नई अंगूरी भाभी को अपनाया ही था, वैसे ही अब लगता है कि अनीता भाभी यानि गोरी मेम की जगह भी किसी और अपनाना पड़ेगा |
 
सूत्रों के अनुसार शो के साथ उनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट जल्‍द ही पूरा होने वाला है और सौम्या अब इसे रिन्‍यू कराने के मूड में नहीं है| अगर सौम्‍या इस शो को अलविदा कहती हैं तो यह शो के लिए एक बड़ा झटका है | बता दें कि पिछले काफी समय से विवाद के चलते भाभीजी घर पर हैं शो सुर्खियों में बना हुआ है | इस शो में अंगूरी भाभी के किरदार में चर्चित हुई एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिंदे ने सालभर पहले इस शो को अचानक छोड़ का फैसला कर लिया | शिल्‍पा के आचनक शो छोड़ने के चलते प्रोड्यूसर औशर शिल्‍पा के बीच कानूनी लड़ाई भी हुई |
 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली सौम्या टंडन डांस रियेलिटी शो "डांस इंडिया डांस" के पहले 3 एपिसोड्स भी होस्‍ट कर चुकी हैं | इसके अलावा सौम्‍या टंडन साल 2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्‍म "जब वी मेट" में करीना के बहन के किरदार में नजर आ चुकी हैं | हाल ही में सौम्‍या की शादी हुई है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links