Visitors online: 005

कैमिकल अटैक पर ट्रम्प ने दिया करारा जवाब, सीरिया पर दागी क्रूज मिसाइलें

Home » Headlines

सीरिया में आम नागरिकों के खिलाफ इस सप्ताह किए गए घातक संदिग्ध रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरियाई अड्डों पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं | यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी |
 
अमेरिका की ओर से सीरिया सरकार पर किया गया है यह पहला सीधा हमला है | इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनके द्वारा जारी किया गया यह सबसे नाटकीय सैन्य आदेश है | अमेरिका ने यह सैन्य हमला गुरुवार रात किया | यह हमला ट्रंप की सोच में एक बदलाव को भी दिखाता है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अमेरिका को सीरियाई गृह युद्ध में खींचे जाने के खिलाफ चेतावनी दी थी लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप रासायनिक हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें देखकर हिल गए हैं | 
 
डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रासायनिक हमले को मानवता के लिए शर्मनाक करार दिया, जिसने बहुत सी सीमाएं लांघ दी हैं | इस हमले से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने फ्लोरिडा में वेस्ट पाम बीच हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के समक्ष राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए कहा था कि अमेरिका सीरिया में हुए रासायनिक हमले के उचित जवाब पर विचार कर रहा है | वहीं रूस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वाशिंगटन सीरिया के खिलाफ सैन्य कदम उठाता है तो इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं |
 
भूमध्यसागर में युद्धपोतों से दागी गईं लगभग 60 यूएस टोमाहॉक मिसाइलों ने रासायनिक हमले के जवाब में एक एयरबेस को निशाना बनाया | इस रासायनिक हमले के संदर्भ में अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सीरिया सरकार के विमान ने एक नर्व एजेंट, संभवत: सेरिन से हमला बोला | ट्रंप ने अमेरिकी हमलों की घोषणा पहले नहीं की लेकिन वह और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी पूरे दिन सीरिया सरकार को इस संबंध में चेतावनी देते रहे |
 
एयरफोर्स वन में फ्लोरिडा जाते समय ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि सीरिया में जो कुछ हुआ है, वह जघन्य अपराधों में से एक है और ऐसा नहीं होना चाहिए था | ऐसा दोबारा होने नहीं दिया जाना चाहिए | 
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links