Visitors online: 006

15 दिनों में नहीं, अब रोज-रोज़ बदले जा सकते हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम

Home » Headlines

कई विकसित देशों की तर्ज पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना इजाफा हो सकता है| दरअसल सरकारी तेल कंपनियों का कीमतों की रोजाना समीक्षा करने का प्लान है| ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मुताबिक हो| अभी 15 दिनों में तेल की कीमतों में बदलाव का प्रावधान है|
 
इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का देश के 95 फीसदी ईंधन खुदरा बाजार पर कब्जा है| इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने दैनिक अखबार ईटी को बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव की योजना को लागू करने के तौर-तरीके खोजे जा रहे हैं| इन कंपनियों के अधिकारियों ने इस सिलसिले में हाल ही में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की|
 
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, रोजाना ईंधन मूल्य के विचार पर चर्चा कुछ समय से चल रही है. हालांकि, अब इसे लागू करने के लिए हमारे पास टेक्नोलॉजी है | अधिकतर फीलिंग स्टोशनों पर ऑटोमेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी की उपलब्धता और सोशल नेटवर्क्स ने कंपनियों के देशभर के 53000 पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव को लागू करना काफी आसान बना दिया है |
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links