Visitors online: 005

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अक्षय चुने गए बेस्ट एक्टर, "नीरजा" रही बेस्ट हिंदी फिल्म

Home » Headlines

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है| अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया है| फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार ने नेवी ऑफिसर रुस्तम पावरी का किरदार निभाया था| ये फिल्म असली कहानी पर बेस्ड थी| रुस्तम का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया था|
 
वहीं सोनम कपूर और शबाना आजमी अभिनीत फिल्म "नीरजा" को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है| ये फिल्म 5 सितंबर 1986 को कराची में हुई फ्लाईट हाईजैक की घटना पर आधारित थी| इस फिल्म में सोनम कपूर ने एयर होस्टेस का रोल किया था| इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है| इसके अलावा फिल्म अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत हिंदी फिल्म "पिंक" को सामाजिक मुद्दे पर बनीं बेस्ट के पुरस्कार के लिए चुना गया है| पिंक फिल्म नारी के विचारों, अभिव्यक्ति और जीने की स्वतंत्रता के अधिकार पर आधारित थी| फिल्म में यौन उत्पीड़न की शिकार एक लड़की की आवाज बने अमिताभ बच्चन के अभिनय की खूब सराहना हुई|
 
भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बनने की कहानी बयां करती आमिर खान की फिल्म दंगल को भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मान प्राप्त हुआ| बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली कश्मीर की रहने वाली जायरा वसीम को चुना गया है|
 
अजय देवगन के की होम प्रोडक्शन फिल्म शिवाय बॉक्स ऑफिस पर तो ज्यादा धमाल न मचा सकी लेकिन इस फिल्म में स्पेशल इफैक्ट्स की खूब सराहना हुआ| शिवाय को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट स्पेशल इफैक्ट के लिए चुना गया है|
 
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के पुरस्कार के लिए नागेश कुकनूर की फिल्म धनक को चुना गया है| इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को मोस्ट फ्रेंडली स्टेट चुना गया| बेस्ट एडिटिंग एंड साउंड मिक्सिंग का नेशनल अवार्ड लिया है प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस मराठी फ़िल्म वेंटीलेटर को| वेंटीलेटर के डायरेक्टर राजेश मापुस्कर को बेस्ट डायरेक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया|
 
JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links