Visitors online: 002

कपिल से झगड़े के बाद सुनील की चांदी, अब नजर आएंगे बेबी डॉल के साथ

Home » Headlines

कॉमेडियन कपिल शर्मा से झगड़े के बाद मानो सुनील ग्रोवर की चांदी ही हो गई है | उनका दिल्ली वाला लाइव शो जहां सुपरहिट रहा, वहीं कपिल को अपनी शूटिंग ही रोकनी पड़ी | इस झगड़े के बाद एक और कपिल के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, और सुनील ग्रोवर के अच्छे दिन आ गए हैं | "द कपिल शर्मा शो" की गिरती टीआरपी के कारण चैनल शो को बंद करने की योजना बना रहा है | साथ ही चैनल एक नया शो लाने की तैयारी में है, जिसमें सुनील मेन लीड में नजर आ सकते हैं |
 
इन सबके साथ सुनील ग्रोवर के लिए एक और खुशखबरी है | सुनील अब आईपीएल-10 से भी जुड़ने जा रहे हैं | सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज के लिए आईपीएल मैच की मसाला कमेंटरी करने वाले हैं | वह 13 अप्रैल को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स एलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच की कमेंटरी करेंगे |
 
उन्होंने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, "मैं सुनील ग्रोवर और मैं 13 अप्रैल को आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी करूंगा |" इस सेशन में अभिनेत्री सनी लियोनी भी सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगी | इस वीडियो में सुनील ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया पर इस बात की पुष्टि जरूर की कि वह लैला और बेबी डॉल के साथ नजर आएंगे | बताते चलें कि ये दोनों सनी लियोनी के आइटम नंबर्स हैं |
 
वीडियो के साथ सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया, "वह सबकी फेवरेट हैं, प्रशंसक उन्हें बेबी डॉल कहते हैं | गेस कीजिए कौन मेरे साथ नजर आएगा |" 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links