Visitors online: 003

जानिए भारत के किस राज्य में दो से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी !

Home » Headlines

आजादी के बाद से आई कई सरकारों ने भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर कई कदम उठाए | लेकिन अब भारत के असम राज्य में इसे लेकर सख्त कानून बनाने की बात चल रही है | असम सरकार ने सुझाव दिया है कि दो अधिक बच्चों वालों को सरकारी नौकरी न देने का नियम बनाया जाए | असम सरकार ने रविवार को जनसंख्या नीति मसौदे की घोषणा की | इस मसौदे के मुताबिक दो से अधिक संतान वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने और राज्य में सभी बालिकाओं को विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा निशुल्क देने का सुझाव है |
 
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ССयह मसौदा जनसंख्या नीति है | हमने सुझाव दिया है कि दो से अधिक संतान वाले किसी सरकारी नौकरी के पात्र नहीं होंगे |ТТ उन्होंने कहा कि इस शर्त को पूरा करने के बाद नौकरी पाने वाले किसी व्यक्ति को अपने सेवाकाल के अंत तक इसे लागू रखना होगा |
 
शर्मा के अनुसार, ССट्रैक्टर देने, आवास उपलब्ध कराने और अन्य ऐसी लाभ वाली सरकारी योजनाओं के लिए भी यह द्विसंतान नीति लागू होगी | राज्य निर्वाचन आयोग के अधीन होने वाले पंचायत, नगर निकाय और स्वायत्त परिषद चुनावों में भी उम्मीदवार के लिए यह नियम लागू होगा |ТТ राज्य के शिक्षा मंत्री शर्मा ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर तक की सभी लड़कियों को निशुल्क शिक्षा देना भी है |
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links