Visitors online: 002

शिवराज सरकार ने किया ऐलान, मध्य प्रदेश में भी लागू होगी शराबबंदी

Home » Headlines

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर प्रदेश में शराबबंदी लागू की जायेगी| प्रदेश में चल रही नर्मदा सेवा यात्रा के 113वें दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में कल शाम चौहान ने कहा, ССप्रदेश में चरणबद्घ तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर शराबबंदी लागू की जायेगी|" उन्होंने कहा, प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर पांच-पांच किलोमीटर तक शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गयी हैं| अगले चरण में अब रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी| चौहान ने जोर देकर कहा कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा|
 
गौरतलब है कि पिछले एक माह में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शराब की दुकानों के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किये गये हैं| रायसेन जिले के बरेली कस्बे में पांच अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने का विरोध करते हुए आबकारी विभाग और शराब ठेकेदार के दल के दो वाहनों में आग लगा दी थी और चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था| इसके अलावा पिछले एक माह में प्रदेश के इन्दौर, सागर, बुरहानुपर, छतरपुर, विदिशा, नरसिंहपुर, सतना, मुरैना, देवास और कुछ अन्य स्थानों पर भी लोगों द्वारा शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन करने की खबरें आती रही हैं|
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links