Visitors online: 002

जावेद अख्तर ने रुही-यश को दिया सबसे प्यारा तोहफा, इमोशनल हुए करण जौहर

Home » Headlines

करण जौहर के दोनों बच्चों को शब्दों के जादूगर जावेद अख्तर ने एक बहुत ही प्यारा गिफ्ट दिया है| फिल्ममेकर करन जौहर के जुड़वां बच्चों के लिए जावेद अख्तर ने कविताएं लिखी हैं, जिसे फ्रेम करा के जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने बच्चों को गिफ्ट किया है|
 
भले ही इस तोहफे को समझने के लिए दोनों फिलहाल काफी छोटे हैं, लेकिन बड़े होने के बाद ये उनकी सबसे खूबसूरत यादों में शामिल होंगी| यश और रूही को अभी कुछ दिनों पहले ही करण जौहर अस्पताल से घर लेकर आए हैं| समय से पहले जन्म लेने के कारण दोनों काफी समय तक अस्पताल में थे|
 
करण जौहर ने जावेद अख्तर के इस गिफ्ट की तस्वीर ट्वीट कर फैन्स के साथ शेयर भी की है और जावेद अख्तर को धन्यवाद देते हुए कहा भी है कि इसे देखकर वो काफी इमोशनल हो गए|
 
जावेद अख्तर ने यश और रुही के लिए छोटी सी कविता लिखी है, जिसमें वो यश और रूही को उनके नाम के मतलब समझा रहे है| बता दें कि करण ने अपने पेरेंट्स के नाम पर ही अपने बच्चों का नाम रखा है| पिता का नाम यश जौहर दिया अपने बेटे को और मां हीरू का नाम दिया बेटी को रूही के तौर पर|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links