|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तस्वीरें साझा करने वाले सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं| उनको 69 लाख लोग फॉलो करते हैं|
अभी तक वेबसाइट पर 101 पोस्ट साझा करने वाले मोदी इस मंच पर सबसे प्रभावी विश्व नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़कर नंबर वन बने मोदी को उनके पोस्ट पर मिले लाइक और टिप्पणियों के आधार पर सबसे प्रभावी नेता करार दिया गया है| ट्रम्प 63 लाख फॉलोवर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि पोप फ्रांसिस तीन नंबर पर हैं जिन्हें 37 लाख लोग फॉलो करते हैं|
इंस्टाग्रामТ के विश्लेषण पर आधारित है, इसके तहत पिछले एक वर्ष में इंस्टाग्राम पर मौजूद 325 राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और विदेश मंत्रियों के खातों का अध्ययन किया गया है| जनसंपर्क कंपनी ब्रुसन-मास्टेलर के विश्लेषण के अनुसार, मोदी के एक पोस्ट पर औसतन 2,23,000 प्रतिक्रियाएं (लाइक, टिप्पणी) मिलती हैं|
|