|
|
आईपीएल के दस साल के इतिहास में आज वो हुआ जो इस लीग में आज तक नहीं हुआ| जी हां आईपीएल सीजन 10 में आज दो हैट्रिक लगी| पहली हैट्रिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में लगी जिसमें आरसीबी के सैमुअल बद्री ने इस सीजन की पहली हैट्रिक लगाई और इसके बाद गुजरात लॉयन्स के एंड्रयू टाय ने लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक ली|
आज हुए पहले मुकाबले में RCB के सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के लगातार तीन खिलाड़ियों को आउट किया| मुंबई की तरफ से बद्री का सबसे पहला शिकार बने पार्थिव पटेल, बद्री ने पटेल को एक्स्ट्र कवर पर गेल के हाथों कैच करवाया| इसके बाद आए मैक्लेंघन ने लॉन्ग ऑन पर मनदीप को कैच दे दी और चलते बने. बद्री का अगला शिकार इसके बाद आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बनें. रोहित बद्री की पहली ही गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद विकेटों में घुस गई|
दूसरे मुकाबले में गुजरात लायंस के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाइ ने भी ये कमाल कर दिया| ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षीय टाइ ने ये कमाल पारी के अंतिम ओवर में किया| उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर अंकित शर्मा (25) को मैकुलम के हाथों कैच आउट कराया| उसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने मनोज तिवारी (31) को इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. जबकि तीसरी गेंद पर टाइ ने शरदुल ठाकुर को बोल्ड कर दिया|
आज के दिन आईपीएल 10 में लगी दोनों हैट्रिक में एक समानता है| जी हां वो समानता ये है कि पहले मैच में जहां आरसीबी के बद्री ने विरोधी टीम मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को कैच लपकवा कर आउट किया और एक खिलाड़ी को बोल्ड किया| वहीं दूसरे मैच में गुजराज लायन्स के एंड्रयू टाइ ने भी दो खिलाड़ियों को कैच आउट कराया और एक खिलाड़ी को बोल्ड किया|
शुक्रवार को बद्री द्वारा आइपीएल में ली गई सीजन-10 की पहली हैट्रिक इस टूर्नामेंट के इतिहास की 15वीं हैट्रिक साबित हुई जबकि दूसरे मैच में टाइ की हैट्रिक आइपीएल की 16वीं हैट्रिक बनी| आइए जानते हैं कि अब तक आइपीएल में कब और किसने-किसने ली हैं हैट्रिक|
खिलाड़ी/टीम/आईपीएल सेशन
एल बालाजी, चेन्नई, पंजाब, 2008
अमित मिश्रा, दिल्ली, डेक्कन, 2008
मखाया नतिनी, चेन्नई, कोलकाता, 2008
युवराज सिंह, पंजाब, बेंगलूर, 2009
रोहित शर्मा, डेक्कन, मुंबई, 2009
युवराज सिंह, पंजाब, डेक्कन, 2009
प्रवीण कुमार, बेंगलूर, राजस्थान, 2010
अमित मिश्रा, डेक्कन, पंजाब, 2011
अजित चंदीला, राजस्थान, पुणे वॉरियर्स, 2012
सुनील नरेन, कोलकाता, पंजाब, 2013
अमित मिश्रा, सनराइजर्स, पुणे वॉरियर्स, 2013
प्रवीण तांबे, राजस्थान, कोलकाता, 2014
शेन वॉटसन, राजस्थान, सनराइजर्स, 2014
अक्षर पटेल, पंजाब, गुजरात, 2016
सैमुअल बद्री, बेंगलूर, मुंबई, 2017
एंड्रयू टाइ, गुजरात, पुणे, 2017
|