|
|
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से विवाह कर लिया है| फिलहाल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है| शादी के दौरान केवल घर के सदस्य और उनके कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे|
कहा जा रहा है कि ये जोड़ा जल्द ही न्यूयॉर्क में एक सेरेमनी का आयोजन करेगा| दरअसल पिछले महीने से ही लगातार ये खबरें आ रही है थी कि संजय और प्रिया शादी करने वाले हैं, लेकिन शादी की डेट का खुलासा नहीं किया गया था|
संजय कपूर, प्रिया सचदेव से न्यूयॉर्क में मिले थे| पिछले पांच सालों से दोनों का अफेयर चल रहा है| प्रिया हमेशा संजय के साथ खड़ी रही हैं| भले ही मामला करिश्मा कपूर से उनके तलाक का ही क्यों न हो| संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक पिछले साल ही हो गया था|
प्रिया सचदेव की शादी पहले होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी| वहीं दूसरी तरफ यह खबरें है कि करिश्मा कपूर अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गई हैं| कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं| करिश्मा और संजय ने 13 साल पहले शादी की थी| दोनों के दो बच्चे भी हैं|
|