Visitors online: 003

लातूर की इस बिटिया ने डिजिटल लेनदेन पर जीते 1 करोड़ रुपये

Home » Headlines

महाराष्ट्र के लातूर शहर की एक 20 साल की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा शारदा मेंगशेट ने लकी ग्राहक योजना के अंतर्गत मेगा ड्रा में 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है| उसने अपना नया मोबाइल फोन ईएमआई पर खरीदने के लिए रुपे कार्ड से 1,590 रुपये का भुगतान किया था| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई दो योजनाओं लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना के मेगा ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया| 
 
इस योजना के तहत (जो अब बंद हो चुकी है) 16 लाख लोगों ने कुल 258 करोड़ रुपये के विभिन्न पुरस्कार जीते| लकी ग्राहक योजना का दूसरा पुरस्कार 50 लाख रुपये एक 29 वर्षीय प्राथमिक स्कूल शिक्षक हार्दिक कुमार ने जीता जो गुजरात के कैमबे के रहने वाले हैं| उन्होंने रुपे कार्ड का प्रयोग करते हुए 1,100 रुपये का लेनदेन किया था|
 
25 लाख का तीसरा पुरस्कार उत्तराखंड के शेरपुर के भरत सिंह ने जीता| उन्होंने रुपे कार्ड से महज 100 रुपये का लेनदेन किया था| व्यापारियों के लिए चलाई गई डिजिधन व्यापार योजना के तहत चेन्नई के तंबरन के जीआरटी ज्वैलर्स के आनंद अनंतपदमनाभन ने इनाम जीता| उन्होंन 300 रुपये का डिजिटल भुगतान स्वीकार किया था, जिसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला| उन्होंने तुरंत इनाम की इस रकम को गंगा सफाई अभियान को दान करने की घोषणा की|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links