Visitors online: 002

आतंकी संगठनों में कश्मीरी युवाओं के शामिल होने का सिलसिला जारी, सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी परेशानी

Home » Headlines

कश्मीर में पिछले वर्ष जुलाई में फिर से प्रदर्शन शुरू होने के बाद से आतंकवाद की राह पर चलने वाले स्थानीय युवकों की संख्या में चिंताजनक बढ़ोत्तरी हुई है और सुरक्षा एजेंसी इस आंकड़े को मार्च तक करीब 250 बता रही हैं|
 
राज्य पुलिस परेशान करने वाली इस प्रवृत्ति पर मौन साधे हुए है और सिर्फ इतना कह रही है कि वे लापता युवकों की रिपोर्ट का आकलन कर रही है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों में मौजूद सूत्रों ने कहा कि विशेषकर दक्षिण कश्मीर में जमीन पर स्थिति चिंताजनक है और जल्द से जल्द कार्रवाई की जरूरत है|
 
पिछले साल आठ जुलाई को दक्षिण कश्मीर में एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद स्थानीय सदस्यों द्वारा आतंकवादी संगठन में शामिल होने की घटनाएं शुरू हुई थीं|
 
सुरक्षा एजेंसियों में मौजूद सूत्रों के अनुसार, आज के समय के आतंकवाद और 1990 के दशक के समय के आतंकवाद में अंतर यह है कि आज के समय के आतंकवादियों का वैचारिक जुड़ाव पुराने समय के आतंकी संगठनों के सदस्यों की तुलना में ज्यादा है| सूत्रों ने कहा कि कश्मीर ऐसी प्रवृत्ति का गवाह बन रहा है जहां युवा लड़के इस बात को पूरी तरह से जानते हुए आतंकवाद का रास्ता अपना रहे हैं कि उनके मारे जाने का खतरा है|
 
सूत्रों ने कहा कि जिन इलाकों के युवक लापता बनाए जा रहे हैं उनमें मुख्य रूप से शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के कुछ भाग तथा श्रीनगर के खास इलाके शामिल हैं| सूत्रों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों में विदेशी आतंकवादियों के स्थानीय प्रशिक्षित आतंकवादियों के साथ घूमने की भी खबर है जिन्हें इस क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी है|
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पकड़ना या उनसे संवाद स्थापित करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है क्योंकि घाटी में उनके कार्यकर्ताओं का स्थानीय नेटवर्क मजबूत हो गया है और आतंकवादियों को जवानों के आने जाने की खबर हो जाती है|
 
सूत्रों ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा तैयार प्रतिदिन की खुफिया जानकारियों में रोजाना आतंकवाद में नये सदस्यों की सूची नये नाम जुड़ रहे हैं जो इन क्षेत्रों में पुलिस के लिए गहरी चिंता का कारण है| उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से घुसपैठ करने वाले आतंकवादी विभिन्न स्थानीय आतंकी संगठनों में बराबर बराबर बंट जाते हैं जो उन्हें स्थानीय स्थिति तथा भागने के रास्तों के बारे में बताने के साथ क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हैं|
 
हाल में गिरफ्तार हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी अमीर वागे ने आगामी महीनों में आतंकवाद बढ़ने के बारे में चेतावनी दी है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links