Visitors online: 002

PM मोदी ने सूरत में मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह शहर में किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया| इसका निर्माण एक निजी ट्रस्ट ने किया है| वह आज गृह राज्य गुजरात में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे|
 
उसके बाद वह जिले में इच्छापुर में हीरा सर्राफा सेज जाकर हरिकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की हीरा पॉलिशिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे| वहां से प्रधानमंत्री तापी जिले के बाजीपुरा गांव में जाएंगे और सुमुल डेयरी के कैटल फीड प्लांट और आइसक्रीम प्लांट का उद्घाटन करेंगे और नवा पार्दी में डेयरी उत्पाद संयंत्र की आधारशिला रखेंगे|
 
वहां वह एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे| भाजपा की प्रदेश इकाई ने दावा किया कि चार लाख से अधिक लोग सभा में शामिल होंगे| इसमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों की महिलाएं भी होंगी| मोदी इसके बाद दादरा और नागर हवेली जाएंगे, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links