Visitors online: 003

अविश्वसनीय! 11 साल के अगस्त्य जायसवाल ने की 12वीं पास

Home » Headlines

विलक्षण प्रतिभा के धनी अगस्त्य जायसवाल ने 11 साल की उम्र में 12 वीं कक्षा की परीक्षा पास करने की विरल उपलब्धि हासिल की है| अगस्त्य के पिता अश्विनी कुमार ने कहा कि उसने 63 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास की| उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा राज्य का पहला व्यक्ति है जिसने इतनी कम उम्र में यह परीक्षा पास की है|
 
कुमार ने कहा कि अगस्त्य ने एसएससी की परीक्षा 2015 में नौ साल की आयु में पास की थी और उसके बाद तेलंगाना एसएससी बोर्ड से परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति मांगी थी| कुमार ने कहा कि लेकिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए इस तरह की किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है|
 
इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि 12 वीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हो रहे छात्र को सिर्फ विषय, परीक्षा के माध्यम और दूसरी भाषा से संबंधित सूचना देनी होती है, न कि आयु की| उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड अन्य सूचना के लिए एसएससी के आंकड़े पर निर्भर करता है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links