Visitors online: 002

1000 करोड़ के बजट से बनेगी महाभारत पर फिल्म, 2020 में होगी रिलीज

Home » Headlines

यूएई में रहने वाले एक भारतीय व्यापारी भारत की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर "द महाभारत" निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रूपये का निवेश करेंगे | इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एडमैन और विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं|
 
फिल्म का निर्माण दो हिस्से में किया जाएगा और इसकी शूटिंग सितंबर 2018 में शुरू हो जाएगी और 2020 की शुरूआत में इसका प्रदर्शन होगा| फिल्म का दूसरा हिस्सा पहला हिस्सा प्रदर्शित होने के 90 दिन बाद जारी किया जाएगा|
 
फिल्म बना रहे धारावाहिक व्यापारी और अरबपति बी आर शेट्टी के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया है, यह फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी, हिन्दी, मलायालम, कन्नड़, तमिल और तेलगु एवं प्रमुख विदेशी भाषाओं में बनायी जाएगी| इस फिल्म में अकादमी पुरस्कार विजेताओं सहित विश्व सिनेमा की कुछ महान हस्तियां भी शामिल होंगी| फिल्म में भारतीय सिनेमा के साथ साथ हॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी नजर आएंगे|
 
इसे बॉलीवुड और हॉलीवुड को टारगेट कर तैयार किया जा रहा है| फिल्म में देश के नामी कलाकारों के साथ हॉलीवुड के अवॉर्ड विनर एक्टर्स भी नजर आएंगे| स्टार कास्ट का जिम्मा दुनिया के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर को मिला है| नॉवेल में महाभारत को भीम की नजर से बताया है| कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन बीआर शेट्टी ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर प्राचीन महाभारत को दिखाने का प्रोजेक्ट अनोखा है| द महाभारत में शामिल कैरेक्टर दुनिया में अपनी छाप छोड़ेंगे| ये मेक इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर तैयार हो रही है| उम्मीद है कि फिल्म 100 से ज्यादा लैंग्वेज में बनकर तैयार होगी| जिसे दुनिया के 3 बिलियन लोग देख पाएंगे|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links