|
|
स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के कथित तौर पर भारत को गरीब देश कहे जाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारतीयों के गुस्से का शिकार होना पड़ा| टि्वटर पर #boycottsnapchat और #uninstallsnapchat मुहिम छिड़ जाने के बाद कई भारतीय नागरिकों ने इस एप्लिकेशन को अनइन्सटॉल कर दिया और इसकी रेटिंग गिरनी शुरू हो गई|
स्नैपचैट के सीईओ के इस बयान का समर्थन बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने भी किया, लेकिन इस मामले में भारत का समर्थन करना अदनान को काफी महंगा पड़ा| जब अदनान सामी ने भी स्नैपचैट को अनइन्सटॉल करने की कोशिश की तो यह दाव उन पर उल्टा पड़ गया| दरअसल, भारत के प्रति देशप्रेम दिखाने पर अदनान सामी को पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा|
अदनान सामी ने भी स्नैपचैट डिलीट कर कंपनी के सीईओ के उस बयान के खिलाफ अपना विरोध जताया| जब अदनान ने अपने फोन से स्नैपचैट अनइन्सटॉल किया तो इस बात की घोषणा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से की|
अदनान के ऐसा लिखते ही उन पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने एक के बाद एक हमलावर ट्वीट्स करना शुरू कर दिए| इनमें से कई ट्वीट्स की भाषा काफी अभद्र थी| अदनान ने इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए समझाने की कोशिश की कि उनका यह ट्वीट पाकिस्तानियों के लिए नहीं है| उन्होंने लिखा, "डियर पाक ट्रोलर्स, मेरा ट्वीट आपके लिए नहीं था| यह स्नैपचैट के खिलाफ था| एक चोट खाए आशिक की तरह बीच में कूदने की कोशिश न करिए| इन सबसे बाहर निकलिए| जय हिन्द!"
जहां एक और पाकिस्तानी उन्हें ट्रोल कर रहे थे, वहीं उनके कई फैन्स उनके सपॉर्ट में भी ट्वीट करते दिखे| गौरतलब है कि स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के भारत जैसे गरीब देश में अपने व्यापार को न बढ़ाने की बात सार्वजनिक होने के बाद ऐप स्टोर पर पांच स्टार की लोकप्रियता वाले स्नैपचैट एप की रेटिंग एक स्टार पर आ गई है|
ऐप स्टोर के ऐप इनफो के अनुसार, रविवार को इस कंपनी के हाल के वर्जन वाले एप की उपभोक्ता रेटिंग एक स्टार (6,099 रेटिंग पर आधारित) थी और सभी वर्जनों की रेटिंग एक और आधा स्टार (9,527 रेटिंग पर आधारित) थी| एंड्रोएड प्ले स्टोर के लिए ऐप की रेटिंग चार स्टार (11,932,996 रेटिंग पर आधारित) थी|
|