Visitors online: 004

लेनोवो का 'मिक्स 510' टू-इन-वन लैपटॉप भारत में लॉन्च, 7.5 घंटे की बैटरी लाइफ़

Home » Headlines

लेनोवो इंडिया ने मंगलवार (18 अप्रैल) को भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप "मिक्स 510" टू-इन-वन लांच किया| मिक्स 510 टू-इन-वन लैपटॉप एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन डॉट इन पर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा| इनमें आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये होगी |
 
लेनोवो इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) भास्कर चौधरी ने एक बयान में कहा, डिटेचेबल लैपटॉप अपनी श्रेणी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उद्योग के शीर्ष विश्लेषकों का भी यही मानना है कि मंदी के शिकार पीसी बाजार को डिटेचेबल लैपटॉप ही आगे ले जा सकते हैं|
 
यह डिवाइस विंडोज 10 के फुल वर्जन पर चलता है और इसमें डिटेचेबल कीबोर्ड, डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स है. साथ ही इसके साथ एक्टिव पेन भी दिया गया है| मिक्स 510 लैपटॉप का वजन बिना कीपैड के महज 880 ग्राम है| यह 7.5 घंटों की बैटरी लाइफ देता है तथा वैकल्पिक रूप से एलटीई कनेक्टिविटी से लैस है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links