|
|
पेट्रोल और डीजल के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है| पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल व डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने पर विचार कर रहा है| पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए मंत्रालय इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है|
मंत्रालय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर यह जानकारी दी| इसके अनुसार पहले बुकिंग करवाने पर पेट्रोल व डीजल की होम डिलीवरी शुरू की जा सकती है| इसके अनुसार हर दिन 3.5 करोड़ लोग देश भर में 59,595 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खरीदने जाते हैं| इस कारण जहां पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगती है वहीं अनेक सड़कों पर भी जाम लग जाता है|
पेट्रोल पंपों से सालाना 2500 करोड़ रुपये का ईंधन खरीदा जाता है| मंत्रालय अब चाहता है कि इसमें से कुछ हिस्से की होम डिलीवरी शुरू की जाए| इसके तहत एक मई से चुनींदा शहरों में पेट्रोल व डीजल के दाम में दैनिक बदलाव के साथ इनकी होम डिलीवरी पर भी विचार किया जा रहा है| उल्लेखनीय है कि देश पेट्रोलियम उत्पादों का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है|
|